Wednesday, May 10, 2023

Osho on Mystics | Osho Talks about Enlightened Masters

 

“Osho does not teach any religion and does not belong to any particular religion. What he really teaches is religiousness – the real fragrance of all the flowers of existence, the Buddhas, the mystics and sages that this world has known. Osho has given thousands of discourses on all the well-known and not so known mystics of the world—from Ashtavakra to Zarathusthra .

Osho is a modern day mystic whose wisdom, clarity and humor have touched the lives of millions of people around the world. His insights are creating the conducive atmosphere or ‘ Atma-Sphere ” for the emergence of what he calls the ‘New Man’ or Zorba , the Buddha – the combination of celebration, dance and song of Zorba and the silence, stillness and meditation of the Buddha, the meditation of the East and the materialism of the West. Zorba the Buddha is a totally new human being who is an awakened one, and he is life-affirmative and free. When someone asked Osho the definition of religion, Osho replied: To be in romance with life is religion.

Amongst all the Enlightened Ones, Gautama the Buddha is very special to Osho. He says: “I love Gautama the Buddha because he represents to me the essential core of religion. He is the beginner of a totally different kind of religion in the world. He has propounded not religion but religiousness. And this is a great radical change in the history of human consciousness.”

“When a Buddha moves the wheel of dharma , it takes two thousand five hundred years for it to stop completely….” says Osho. “The wheel that Buddha moved has stopped. The wheel has to be moved again. And that is going to be my and your life’s work – that wheel has to be moved again. Once it starts revolving it will again have twenty-five centuries’ life.”

Osho teaches meditation for our inner transformation. Love and compassion are the natural expression of this transformation. We can meditate with Buddha, dance with Krishna and celebrate our love with Sufis .”
– Swami Chaitanya Keerti , Osho World Foundation, New Delhi

Osho has spoken on hundreds of mystics and traditions including Buddhism, Christianity, Communism, Hassidism., Hinduism, Islam, Jainism, Sikhism, Sufism, Tantra, Taoism, Yoga, Zen and many more.



Friday, May 5, 2023

फूल ओर कांटे - (ओशो का अप्रकासित सहित्य) - Introduction

 ओशो ने जीवन में जो कुछ भी कहां बोल कर कहां, ओर उनकी जितनी भी पूस्तके हम ओर आप ये सारा जगत पढ़ रहा है उसमें उन्होंने 96% बोला है, अब बोले साहित्य के लिए एक तो अवेरनेश इतनी होनी चाहिए की आपने जो बोल दिया उसमें अब कांट-छांट करने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। ओर सच ओशो ने जीवन में जो बोल दिया उसे काटने ओर छांटनी की बात ही नहीं बचती।

शायद दूनियां में एैसे बुद्ध हुए है परंतु विज्ञानिक प्रगती के कारण हम उन्हें रिकार्ड नहीं कर सकते। तब वह श्रृति ओर स्मृति में संजो कर रखा गया जिसे ज्यादा दिन श्रेष्ठ ओर सत्य बना कर नहीं रखा जा सकता। एक पीढ़ी के बाद दूसरी-तीसरी इस तरह उसमें मिलावट हो ही जाती थी।

ओशो का ऐसा साहित्य जो उन्होंने लिखा था वह या तो पत्र थे या या बहुत पहले उन्होंने उसे बहुत पहले घर या कालेज के दिनों में लिखा था। जो कभी प्रकाशित नहीं हुए ऐसा ही कुछ सहित्य स्वामी शैलेन्द्र सरसवती (ओशो के छोटे भाई जो अब ओशो धारा के माध्यम से ओशो कार्य कर रहे है) ने मुझे कुछ ऐसा सहित्य भेजा की जिसे मैं आपना भाग्य समझता हूं ओर ओशो ने मुझे इस काबिल समझा। तब मुझे लगा की ये तो सब के पास पहूंचना चाहिए इस लिए उसे आप सब तक पहूंचा रहा हूं।

शायद आप उस साहित्य का सस्सास्वाद लेगे ओर उसमें डूबेंगे। ओर ओशो की उन अनछूई गहराईयों को महसूस करेंगे। एक एक शब्द में ओशो प्रेम रचा बसा है। इनके उन्होंने चित्र भी भेजे है। जो बहुत ही पूराने कागज पर ओशो के मोतियों कि तरह से दिखने वाले शब्द है। मैंने एक बार स्वामी निखलंक (ओशो के भाई) के पास ओशो के लिखे कुछ पत्र देखे थे। ओशो की लेखनी कितनी सुंदर थी। मोनो उन पोस्ट काडों पर किसी ने टाईप कर दिया हो।

आप इन कथाओं का आनंद ले ओर ध्यान में डूबे। स्वामी शैलन्द्र जी को हम सब का प्यार जो अनमोल साहित्य आप लोगो पहुंचाया जिसे उन्होंने 50 साल से अधिक संजो के अपने ह्रदय के पास रखा।



आचार्य रजनीश ओशो के बारे में रोचक तथ्य


ओशो एक उच्च कोटि के वक्ता थे। उनका बोलने पर इतना आत्मविश्वास था की एक बार जो बोल दिया सो बोला दिया वही आखिरी होगा।

ओशो ने लगभग-लगभग हर एक विषय पर बात/प्रवचन दिए हैं। यदि साहित्यिक लेखिकी को छोड़ दें तो भारत में सबसे ज्यादा किताबें ओशो की बिकती हैं। ओशो सेक्सुअलिटी पर खुले रूप से बातें किया करते थे और वो सेक्स को लेकर बड़े स्वतंत्र होकर बातें किया करते थे ।

ओशो एक बहुत ही गजब के तर्क शास्त्री थे। वह किसी भी बात को सही और गलत साबित करने के पूरी क्षमता रखते थे।

ओशो बचपन से ही लक्सरी लाइफ जीने के आदि रहे थे।

ओशो को अमीरों का गुरु कहा जाता है और खुद भी उन्होंने अपने इंटरव्यूज मे बार-बार जिक्र किया है की वो अमीरों के गुरु हैं। आपको पता है ओशो के पास 90 रॉयल्स रोल्स कारें थीं।

ओशो की म्रत्यु आज भी रहस्य है। कहा तो ये भी जाता है की उन्हीं के करीबी शिष्यों ने उनकी हत्या को अंजाम दिया था।

इसके सबूत भी मिलते हैं क्योंकि उनकी हत्या शिष्यों के बीच हुई और उन्होंने कहा कि गुरु जी ने देह त्याग दी।

Tuesday, May 2, 2023

दि स्‍प्रिचुअल टीचिंग ऑफ—रमण महर्षि-(ओशो की प्रिय पुस्‍तके)

श्री रमण महर्षि बीसवीं सदी के प्रारंभ में तमिलनाडु के एक पर्वत अरुणाचल पर रहते थे। परम ज्ञान को उपलब्ध रमण महर्षि भगवान कहलाते थे। अत्यंत साधारण जीवन शैली को अपनाकर वे सादगी से जीवन बिताते थे। उनका दर्शन केवल तीन शब्दों में समाहित हो सकता है : 'मैं कौन हूं?' यही उनकी पूरी खोज थी, यही यात्रा और यही मंजिल। अधिकतर मौन रहनेवाले रमण महर्षि के बहुत थोड़े से बोल शिष्यों के साथ संवाद के रूप में उपलब्ध हैं। ऐसी तीन छोटी—छोटी पुस्तिकाओं का इकट्ठा संकलन है : 'दि स्पिरिचुअल टीचिंग ऑफ रमण महर्षि।'
इस किताब की भूमिका लिखी है विख्यात मनोवैज्ञानिक कार्ल गुस्ताव जुंग ने। यह भूमिका वस्तुत: जूंग ने भगवान रमण महर्षि की जीवनी के लिए लिखी थी। इस जीवनी के लेखक थे डा. झिमर। उस लंबी भूमिका का एक अंश इस पुस्तक के आमुख में लिया गया है।
जूंग के वक्तव्य का सार—निचोड़ यही है कि पश्चिम का मनोविज्ञान अभी अपने बचपन में है और श्री रमण जैसे प्रबुद्ध पुरूषों की चेतना से बहुत दूर, बहुत छोटे उसके कदम हैं। जुग को स्वयं तो आत्मज्ञान नहीं था लेकिन उसे मनोविज्ञान की सीमाओं का और श्री रमण में प्रस्कृटित असीम का अहसास था। उसकी भूइमका का शीर्षक है : 'श्री रमण और आधुनिक मानव के लिए उनका संदेश। 'श्री रमण के बारे में जुग लिखता है : 'श्री रमण भारत श्रम के सच्चे सुपुत्र हैं।
उनकी देशना और जीवन में हमें भारत का विशुद्धतम अर्क मिलता है। यह युगों—युगों का मंत्र है। भारत में वे रुपहले आकाश में एक धवल बिंदु हैं। भारत का पवित्रतम श्री रमण के जीवन और देशना में पाया जाता है।
आत्मा और परमात्मा का मिलन युरोपीय लोगों के लिए बहुत धक्कादायी सिद्ध होगा। यह खास पूर्वीय दृष्टिकोण है। मनोवैज्ञानिक इसमें कोई योगदान नहीं दे सकता क्योंकि वह उसके दायरे के बहुत पार है।'
जुंग ने मनुष्य जाति को आगाह किया है कि ' पश्चिम का भौतिकवाद अब पूरब पर फैलने लगा है और शीघ्र ही इसके परिणाम दिखाई देंगे जो कि नजरअंदाज नहीं किये जा सकते। साफ—सुथरे सुविधापूर्ण मकान में रहना निश्चय ही आरामदेह है लेकिन उससे यह जवाब नहीं मिलेगा कि मकान में रहने वाला कौन है।
'मनुष्य के बाह्य जीवन में बहुत तरक्की और सौंदर्य की गुंजाइश है लेकिन वह भूल जाता है कि बाहर कितना ही विकास हो, उसकी 'और' की भूख बढ़ती ही चली जाती है।
'जब तक आंतरिक मनुष्य विकसित नहीं होता तब तक भौतिक वस्तुएं उसे संतोष नहीं देंगी। बाह्य पर बहुत ज्यादा ध्यान मनुष्य को एक अजीब से आंतरिक दुख से भर देता है और उसे समझ में नहीं आता कि उसके दुख का कारण उसका अपना मन है। इसीलिए पूरब की प्रज्ञा और रहस्यवाद के पास हमें देने के लिए बहुत कुछ है।'

किताब की झलक:

शिष्य: क्या संन्यासी के लिए एकांत जरूरी है?
महर्षि: एकांत मनुष्य के मन में होता है। व्यक्ति बीच बाजार होकर भी मन की पूरी शांति को बनाये रख सकता है। ऐसा व्यक्ति हमेशा एकांत में रहता है। दूसरा व्यक्ति जंगल में रहकर भी अपने मन को काबू में नहीं रख सकता। उसे एकांत में होना नहीं कहा जा सकता। एकांत मन का रुख है। जो आदमी जीवन में वस्तुओं को पकड़ता है वह एकांत में नहीं हो सकता—फिर वह कहीं भी रहे। असंग व्यक्ति हमेशा एकांत में होता है।
शिष्य: मौन क्या है?
महर्षि: वह अवस्था जो वाणी और विचार का अतिक्रमण करती है वह मौन है। वह ऐसा ध्यान है जिसमें मानसिक गतिविधि नहीं है। मन पर मालकियत करना ध्यान है। गहरा ध्यान शाश्वत वाणी है। मौन निरंतर बोलना है। वह ‘भाषा' का अनवरत प्रवाह है। वह बोलने के द्वारा टूटता है क्योंकि शब्द इस निःशब्द भाषा में बाधा डालते हैं। भाषण लोगों में कोई सुधार किये बगैर घंटों में उनका मनोरंजन कर सकते है। इसके विपरीत मौन स्थायी है, पूरी मनुष्य जाति का लाभ करता है। यहां मौन का अर्थ मुखरता है। मौखिक भाषण इतने मुखर नहीं होते जितना कि मौन है। मौन अनवरत बोलना है। वह सर्वोत्तम भाषा है। एक अवस्था आती है जब शब्द विलीन होते हैं और मौन छा जाता है।
शिष्य : फिर हम अपने विचारों को एक—दूसरे तक कैसे पहुंचाये?
महर्षि : जरूरत तभी होती है जब द्वंद्व की प्रतीति होती है।
शिष्य : भगवान, घूम—घूम कर जनता को सत्य की शिक्षा क्यों नहीं देते?
महर्षि : क्या तुम्हें पता है कि मैं यह नहीं कर रहा हूं? क्या शिक्षा का मतलब एक मंचपर चढ़कर इर्द—गिर्द इकट्ठे हुए लोगों पर बौछार करना होता है? सिखाना नौन का संप्रेषण होता है, और वह मौन में ही होता है।
शिष्य : आत्मा को कैसे जानें?
महर्षि : किसकी आत्मा? खोजो।
शिष्य : मेरी, लेकिन मैं कौन हूं?
महर्षि : स्वयं खोज लो।
शिष्य : मैं नहीं जानता, कैसे।
महर्षि : जरा इस प्रश्न पर विचार करो—कौन है जो कहता है : 'मैं नहीं जनता?' तुम्हारे वक्तव्य में यह 'मैं' कौन है? तुम क्या नहीं जानते?
शिष्‍य : शायद कोई, या कुछ ऐसा जो मुझमें है।
महर्षि : यह 'कोई' कौन है? किसमें है।
शिष्‍य : शायद कोई शक्ति।
      महर्षि : खोजो।
      शिष्‍य : मैं क्यों पैदा हुआ?
महर्षि : कौन पैदा हुआ? तुम्हारे सभी प्रश्नों का एक ही उत्तर है।
शिष्‍य : तो फिर मैं कौन हूं?
महर्षि : तुम मुझे परखने आये हो? तुम्हें कहना चाहिए कि तुम कौन हो।–
शिष्‍य : मैं कितनी ही कोशिश करूं, यह 'मैं' मेरी पकड में नहीं आता। वह
साफ—साफ पता भी नहीं चलता।
महर्षि : कौन है जो कहता है कि 'मैं' का पता नहीं चलता। क्या तुम्हारे भीतर दो मैं हैं कि एक को दूसरे का पता नहीं चलता?
शिष्य : अपने आपसे यह पूछने की बजाय कि मैं कौन हूं क्या मैं अपने आपसे यह पूछ सकता हूं कि आप कौन हैं? उससे मेरा मन आपके ऊपर केंद्रित होगा और आपको मैं गुरु के रूप में ईश्वर मानता हूं। हो सकता है उससे मैं अपनी खोज के करीब आ सकूंगा।
महर्षि : तुम्हारी खोज जो भी रूप ले, तुम्हें अंततः एक ही 'मैं' पर आना है, आत्मा पर। ये सारे भेद जो 'मैं' और 'तुम' के बीच, गुरु और शिष्य के बीच हैं वे अज्ञानवश हैं। परम अहम ही वास्तव में है। इससे अन्यथा सोचना भ्रांति है।

ओशो का नजरिया:

रमण महर्षि की किताब को किताब कहना उचित नहीं होगा, यह छोटी—सी पुस्‍तिका है : मैं कौन हूं?
रमण न तो विद्वान थे, न ज्याद्य पढ़े—लिखे थे। उन्होंने सत्रह याद। की आयु में घर छोड़ दिया और कभी वापस नहीं गये। जब असली घर मिल जाये तो साधारण धर में कौन रहता है? उनकी विधि तुम्‍हारे अंतरतम केंद्र में एक सरल—सी खोज है—पूछते जाओ, 'मैं कौन हूं?'
कभी मैं ऐसी किताबों का जिक्र करता हूं जो बहुत अच्‍छी हैं लेकिन उनके लेखक सामान्‍य है, क्षुद्र हैं। अब मैं ऐसे आदमी का जिक्र कर रहा हूं जो सचमुच बहुत महान है लेकिन जिसने बहुत छोटी—सी किताब लिखी, एक पुस्‍तिका जैसी। नहीं तो हमेशा वे मौन रहते। वे बहुत कम बोलते थे, कभी—कभार। यदि खलील जिब्रान रमण के पास जाता तो उसे बहुत लाभ होता। फिर वह वाकई मास्टर की आवाज सुनता। ('दि वाइस ऑफ दि आफ्टर' जिब्रान की एक किताब है) महर्षि रमण को भी जिब्रान ये मिलकर बहुत फायद्य होता। जिब्रान जैसे लिखता था वैसे कोई नहीं लिख रुकता था।
रमण कमजोर लेखक थे, जिब्रान अच्छा लेखक था लेकिन कमजोर आदमी था। वे दोनों मिलते तो संसार के लिए एक आशीष जिन होते।
दि बुक्स आय हैव लव
ओशो

Monday, May 1, 2023

ओशो एक परिचय

ओशो की चेतना बचपन से ही मुक्त और विद्रोही थी। बचपन से ही वे धर्म, समाज व राजनीति की स्वीकृत परंपराओं को चुनौती देते रहे और सत्य के लिए दूसरों द्वारा दिए गए ज्ञान व मतों को मानने की अपेक्षा स्वयं ही प्रयोग करने का आग्रह करते रहे।
21 मार्च 1953 को इक्कीस वर्ष की आयु में ओशो परम संबोधि को उपलब्ध हुए। अपने विषय में वे कहते हैं, '' अब मैं किसी भी चीज की खोज में नहीं हूं। अस्तित्व ने अपने सब द्वार मेरे लिए खोल दिए हैं; मैं तो यह भी नहीं कह सकता कि मैं अस्तित्व से संबंध रखता हूं क्योंकि मैं तो इसी का एक हिस्सा हूं... जब कोई फूल खिलता है, तो उसके साथ मैं भी खिलता हूं। जब सूर्य ऊगता है तो उसके साथ मैं भी ऊगता हूं। अहंकार, जो लोगों को विभाजित करता है, अब मुझमें नहीं है। मेरा शरीर प्रकृति का हिस्सा है और मेरा होना पूरी समग्रता का अंग है। मैं कोई भिन्न इकाई नहीं हूं। ''
अपने कार्य के दौरान ओशो ने वस्तुत: मानव—चेतना के विकास के हर पहलू पर बोला है। सिग्मंड फ्रायड से च्चांग्ब्ल जार्ज गुरजिएफ से गौतम बुद्ध, जीसस क्राइस्ट से रवींद्रनाथ टैगोर आदि सैकड़ों रहस्यदर्शियों और विश्व—प्रतिभाओं को ओशो ने समसामयिक मनुष्य के लिए पुनरुज्जीवित किया है, जो बौद्धिक समझ पर नहीं वरन उनके अपने अस्तित्वगत अनुभव की परख पर आधारित है।
वे किसी परंपरा से संबंध नहीं रखते— ''मैं एक बिलकुल नई धार्मिक चेतना की शुरुआत हूं। '' वे कहते हैं, ''कृपया मुझे अतीत के साथ मत जोड़ो—वह याद रखने योग्य भी नहीं है। ''
विश्व भर से आए शिष्यों और साधकों को दिए गए उनके प्रवचन लगभग छह सौ पचास पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं और तीस भाषाओं में अनुवादित हो चुके हैं। वे कहते हैं, ''मेरा संदेश कोई सिद्धात, कोई चिंतन नहीं है। मेरा संदेश तो रूपांतरण की एक कीमिया, एक विज्ञान है। वे ही लोग जो तैयार हों मरने को और ऐसे नए रूप में पुनरुज्जीवित होने को जिसकी वे अभी कल्पना भी नहीं कर सकते.. केवल वही थोड़े से साहसी लोग मुझे सुनने को तैयार होंगे, क्योंकि सुनना जोखिम से भरा होगा।
''सुनकर, तुमने पुनरुज्जीवित होने की ओर पहला कदम उठा लिया। तो यह कोई सिद्धात नहीं है जिसका तुम दुशाला ओढ़ लो और डींग हांकते फिरो। यह कोई चिंतन नहीं है जिसमें तुम पीड़क—प्रश्नों से सांत्वना खोज लो. नहीं, मेरा संदेश कोई शाब्दिक संप्रेषण नहीं है। यह तो ज्यादा जोखिम से भरा है। यह मृत्यु और पुनर्जन्म से कम नहीं है। ''
पिछले पैंतीस वर्षों से ओशो बोलकर, मौन सत्संग देकर या कम्यून जीवन का अभिनव प्रयोग करवा कर मनुष्य में क्रांति और जागरण फलित हो—इस महासृजन में सतत रत रहे हैं।
28 अक्यूबर, 1985 को रूढ़िवादी व मतांध ईसाई नीतियों से ग्रस्त संयुक्त राज्य अमेरिका की निरंकुश रीगन सरकार ने ओशो को अकारण व बिना किसी वारंट के गिरफ्तार करवाया और बर्बरतापूर्वक उनको पूरे अमेरिका भर में एक जेल से दूसरी जेल में बारह दिन तक घुमाया। इसी जेल—प्रवास के दौरान ओशो को थेलियम नामक धीमा असर करने वाला जहर दिया गया और उनके शरीर को प्राणघातक रेडिएशन से भी गुजारा गया। तब से उनका शरीर निरंतर अस्वस्थ रहने लगा और भीतर से जर्जर होता चला गया, जिसके बावजूद वे ओशो कम्यून अंतर्राष्ट्रीय, पूना के गौतम दि बुद्धा आडिटोरियम में 1० अप्रैल, 1989 तक प्रतिदिन संध्या दस हजार शिष्यों, खोजियों और प्रेमियों की सभा में प्रवचन देते रहे और उन्हें ध्यान में डुबाते रहे। फिर 17 सितंबर, 1989 से गौतम दि बुद्धा आडिटोरियम में आधे घंटे के लिए आकर ओशो मौन दर्शन—सत्संग के संगीत और मौन में सबको डुबाते रहे। यह बैठक '' ओशो व्हाइट रोब ब्रदरहुड '' कहलाती है।
16 जनवरी, 199० तक प्रतिदिन संध्या सात बजे से व्हाइट रोब ब्रदरहुड की सभा में ओशो सत्संग—दर्शन में उपस्थित रहे। फिर 17 जनवरी को वे सभा में केवल नमस्कार करके वापस चले गए।  18 जनवरी को व्हाइट रोब ब्रदरहुड की संध्या—सभा में उनके निजी चिकित्सक स्वामी अमृतो ने सूचना दी कि ओशो के शरीर में इतना दर्द है कि वे हमारे बीच नहीं आ सकते, लेकिन वे अपने कमरे में ही सात बजे से हमारे साथ ध्यान में बैठेंगे। दूसरे दिन 19 जनवरी, 199० की संध्या—सभा में घोषणा की गई कि ओशो अपनी देह छोड्कर पांच बजे अपराह्न को महाप्रयाण कर गए हैं। उसी संध्या ओशो की इच्छा के अनुरूप उनका शरीर गौतम दि बुद्धा आडिटोरियम में दस मिनट के लिए लाकर रखा गया। दस हजार शिष्यों और प्रेमियों ने उनकी आखिरी विदाई का उत्सव संगीत—नृत्य, भावातिरेक और मौन में मनाया। फिर उनका शरीर दाहक्रिया के लिए ले जाया गया। 21 जनवरी, 199० की पूर्वाह्न में उनके अस्थि—फूल का कलश महोत्सवपूर्वक कम्यून में लाया जाकर च्चाग्त्सु हॉल में निर्मित एक संगमर्मर की समाधि में स्थापित किया गया। ओशो की समाधि पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है.

ओशो
जिनका न कभी जन्म हुआ, न मृत्यु
 जो केवल 11 दिसम्बर 1931 से
    19 जनवरी 199० के बीच
इस पृथ्वी ग्रह पर आए

विदा होने के पूर्व वे ऐसे शांत थे— मानो कुछ दिनों की छुट्टियों के लिए कहीं जा रहे हैं!
ओशो ने अपने कार्य के संबंध में कुछ बहुत स्पष्ट मार्गदर्शन दिए हैं।
ओशो के शारीरिक रूप से विदा हो जाने के बाद संन्यासियों को यह महसूस हो रहा है कि ओशो अब हमारे बीच पहले से भी ज्यादा उपलब्ध हैं; कम्यून में उनकी ऊर्जा पहले से भी ज्यादा सघन और प्रगाढ़ प्रतीत होती है। ओशो की जीवंत उपस्थिति से ओतप्रोत इस बुद्ध—ऊर्जा— क्षेत्र में उनके शरीर छोड़ने के बाद क्रांतिकारी रूपांतरण आया है।
ऐसा महसूस होता है कि ओशो का कार्य समाप्त नहीं, अब प्रारंभ हुआ है।

अपने शरीर से विदा होने के संदर्भ में ओशो के कुछ उद्गार इस प्रकार हैं :
''मैं चाहता हूं कि मेरे संन्यासी मेरी स्वतंत्रता, मेरा होश, मेरा चैतन्य अपने उत्तराधिकार के रूप में ग्रहण कर लें। ''
''यदि तुमने मुझे प्रेम किया है तो तुम्हारे लिए मैं हमेशा जिंदा रहूंगा। मैं तुम्हारे प्रेम में जीऊंगा। यदि तुमने मुझे प्रेम किया है तो मेरा शरीर मिट जाएगा तब भी मैं तुम्हारे लिए नहीं मर सकता। ''
''तुम जहां भी हो, मौन तुम्हें मुझसे जोड़ देगा; और तुम्हारी प्रतीक्षा वह पृष्ठभूमि पैदा कर देगी जिसमें मेरा—तुम्हारा ऐसा मिलन हो सके जो अशरीरी, चिन्मय और शाश्वत हो।...
''मेरे साथ तुम बहुत समय तक रहे हो, तुम अच्छी तरह जानते हो कि मेरी मौजूदगी में तुम्हारे साथ क्या घटता है। बस इसे मौका दो. आंखें बंद कर लो, मौन होकर बैठ जाओ, और उसी घटना की प्रतीक्षा करो। और तुम हैरान होओगे कि मेरी शारीरिक उपस्थिति की कोई जरूरत नहीं है। तुम्हारा हृदय उसी लय में धड़क सकता है—इस अनुभव से तुम परिचित हो। तुम्हारे प्राण उसी गहराई तक शांत हो सकते हैं—उसका तुम्हें भलीभांति अनुभव है। और फिर कोई दूरी नहीं रह जाती।...
''यदि संसार भर में तुम मेरी मौजूदगी को अनुभव करने लगो, तो कोई देश मेरी उपस्थिति को अपनी जमीन में प्रवेश करने से नहीं रोक सकता। कोई सरकार मुझे तुम्हारे हृदय में प्रवेश करने से नहीं रोक सकती।...
''तुम जहां भी हो मैं तुम्हें उपलब्ध हूं। तुम जहां भी हो मैं तुम्हारे साथ हूं। बस खुले रहो, ग्राहक रहो। '' 
'' (शरीर से विदा होकर ) मैं अपने लोगों में विलीन हो जाऊंगा। ठीक जैसे कि तुम सागर को कहीं से भी चखो तो उसे खारा पाओगे, ऐसे ही मेरे किसी भी संन्यासी को चखोगे और तुम भगवत्ता का स्वाद पाओगे।...
''मैं अपने लोगों को आनंदोत्सवपूर्वक, मस्तीपूर्वक जीने के लिए तैयार कर रहा हूं। तो जब मैं अपने शरीर में न रहूंगा, उससे उनको कोई फर्क न पड़ेगा। वे तब भी उसी ढंग से जीएंगे—और हो सकता है मेरी मृत्यु उनमें और भी त्वरा ला दे। ''
''मैं सब तरह के प्रयास करता रहा हूं कि तुम अपनी निजता के प्रति, अपनी स्वतंत्रता के प्रति सचेत रहो—बिना किसी सहायता के स्वयं के विकास की परम संभावना के प्रति सजग रहो।.. मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं कि तुम सबसे मुक्त हो जाओ—मुझसे भी मुक्त हो जाओ और खोज की यात्रा में अकेले होने में तुम समर्थ हो जाओ।. और जो ध्यान की विधियां मैंने तुम्हें दी हैं, वे मुझ पर निर्भर नहीं हैं। मेरी उपस्थिति या अनुपस्थिति से उनमें कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।...
''तो स्मरण रखो, जब मैं विदा हो चुका होऊंगा, तब तुम कुछ खोने वाले नहीं हो। शायद तुम कुछ ऐसा उपलब्ध कर पाओगे, जिसका तुम्हें बिलकुल ही कोई बोध नहीं है।...
''जब मैं विदा हो जाऊंगा, तो मैं जा कहां सकता हूं? मैं यहां ही रहूंगा—हवाओं में, सागरों में। और यदि तुमने मुझे प्रेम किया है, यदि तुमने मुझ पर भरोसा किया है, तो तुम मुझे हजारों रूपों में अनुभव करोगे। अपने मौन क्षणों में अचानक तुम मेरी उपस्थिति को अनुभव करोगे।
''एक बार मैं देहमुक्त हुआ कि मेरी चेतना विश्वव्यापी हो जाएगी। अभी तुम्हें मेरे पास आना पडता है, तब तुम्हें मुझे खोजने और ढूंढने की जरूरत नहीं रहेगी। तुम जहां कहीं भी हो, तुम्हारी प्यास, तुम्हारा प्रेम—और तुम मुझे अपने हृदय में पाओगे, अपने हृदय की धडकन में ही पाओगे। ''
'' अस्तित्व में मेरा भरोसा और मेरी आस्था समग्र है। जो मैं कह रहा हूं उसमें यदि कोई भी सत्य है तो वह पीछे जीवित बचेगा। जो लोग मेरे कार्य में उत्सुक बने रहेंगे वे बस मशाल को आगे ले चल रहे होंगे, बिना किसी पर कुछ थोपते हुए—न तलवार (बल प्रयोग ) के जरीए, न ब्रेड (लोभ प्रयोग ) के जरीए। मैं अपने लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहूंगा, और ऐसा अधिकांश संन्यासी अनुभव करेंगे। मैं चाहता हूं कि वे स्वयं ही विकसित हों.. ऐसे सद्गुण जैसे प्रेम—जिसके आसपास कोई चर्च—मंदिर—मस्जिद अथवा धर्म खड़ा नहीं किया जा सकता; जैसे जागरूकता—जिस पर किसी का एकाधिकार नहीं है; जैसे उत्सव, उल्लासमयता, और शिशु जैसी ताजी और निर्दोष आंखें बरकरार रखना। मैं चाहता हूं कि लोग स्वयं को जानें—किसी और के अनुसार न बनें; और इसका मार्ग है—भीतर। ''
''मेरे संबंध में कभी भी अतीत काल में बात मत करना। प्रताड़ित शरीर के बोझ से मुक्त होकर मेरी उपस्थिति कई गुना बढ़ जाएगी। मेरे लोगों को याद दिलाना कि वे अब मुझे और भी अधिक महसूस करेंगे—और वे इसे तत्‍क्षण पहचान जाएंगे। ''
'' अब जब मैं अपना शरीर छोड़ रहा हूं और बहुत से लोग आएंगे, बहुत—बहुत से और लोगों का रस जगेगा। और मेरा कार्य इतने अविश्वसनीय रूप से बढ़ेगा, जिसकी तुम कल्पना भी नहीं कर सकते। ''
एक इति.....

चक्र साऊंड ध्‍यान - (कैसे करे)


भारतीय अध्‍यात्‍म जगत में जो भी खोज हुई है। वह अमुल्‍य है। ध्‍यानियों ने अपने अंतस में उतर कर संगीत, नृत्‍य, योग, और आर्युवेद, मुर्ति कला जाना है। जिसने हमारे जीवन के खजानें को इतना उन्‍नत और खुसहाल कर दिया था। इस तरह भारत ने संगीत की उन उच्‍चाईयों को जाना जिससे....ठाठ और राग निर्मित हुए। प्रत्‍येक राग का एक टाईम है.....उस किन—किन सुरों के साथ कितने समय पर गायन करना है।

यदि प्रकृति की दृष्‍टि से देखो तो इंद्रधनुष के साथ रंग दिखाई देंगे। इनमें लाल रंग पहला और बैंगनी रंग अंतिम होगा। बैंगनी रंग के बाद पून: यही क्रम दिखाई देगा। यह बात सोचने की है कि किस प्रकार रंगों और सुरो में सम्‍यता है।
एक समानता तो यही है कि दोनों की उत्‍पती आन्‍दोलनों से होती है। ध्‍वनि की आन्‍दोलन वायु के माध्‍यम से होकर हमारे कानों तक पहुंचती है। जबकि रंगों के आन्‍दोलन को ईथर कहते है। ध्‍वनि के कंपन को आन्‍दोलन—संख्‍या और रंगों के कम्‍पनों को एंगस्‍ट्रोम कहा जाता है।
ध्‍वनि के आन्‍दोलन को तो फिर भी किसी न किसी तरह हम समझ सकते है। परंतु रंगों के एंगस्‍ट्रोम के तरंग—दैर्ध्‍य की तो केवल कल्‍पना ही की जा सकती है। एक माईको मीटर में—दस हजार एंगस्‍ट्रोम होते है।
एक सैंटीमीटर में—दस मिली मीटर
एक मिली मीटर—एक हजार माईक्रो मीटर
एक माईाक्रोमीटर—दस हजार एंगस्‍ट्रोम
 ध्‍वनि के आन्‍दोलन का अभ्‍यास कानों के द्वारा होता है, जबकि एंगस्‍ट्रोम का अभ्‍यास हमारे नेत्र करते है। फिर भी भारतिय शास्‍त्रीय संगीत ने स्‍वरो और रंगों को समझ कर प्रकृति के अनुरूप उसके भाव विभाव और उनके ताल को जान कर रागों का निर्माण किया। यह एक आकुट खाजाना है....जिसमें करोंड़ो—करोड़ो साधकों ने करोड़ोजन्‍म गवा दिये। आज हम इसकी कोई कीमत नहीं जानते। मनुष्‍य ने जो भी महत्‍वपूर्ण खोजा उसे बाजार में समाज में उतारदिया। चाहे संगीत है, नृत्‍य हो या कोई दूसरी कला हो।
कुल स्‍वर सात होते है। परन्‍तु इनकी सुरतियां 22 होती है। इसी तरह रंग भी सात ही होते है परंतु इनसे बनने वालीआभाये भी उसी अनुरूप में बढ़ती जाती है।
जिस तरह संगीत में तीन सुर महत्‍व पूर्ण होते है उसी तरह रंगों में तीन रंग ही महत्‍व पूर्ण है। सा, गा और पा और रंग लाल, पीला और नीला। जब हम एक ध्‍वनि को ‘सा’ मान लेते है, तो इससे जो स्‍वयंभु नाद पैदा होता है, उसके नौवे आवर्तक में चार बार ‘सा’ दो बार ‘प’ और एक बार ‘गा’ की ध्‍वनी उत्‍पन्‍न होती है। वैसे नौवें आवर्तक में एक ‘र’ भी आता है। किन्‍तु वह इतना सुक्ष्‍महोता हैकि उसे बहुत कम सुना जाता है। चारों ‘सा’ की ध्‍वनि एक—दूसरे में विलीन हो जाती है। षड्ज पंचम का मेल इतना अच्‍छा होता है पंचम भी षडज में विलय हो जाता है। केवल एक सूर है गंधार जो सबसे अलग खड़ा रहता है।  तानपूरा मिलाते समय संगितकार जब गंधार (गा) की ध्‍वनि सुस्‍पष्‍ट सुनाई देने लगे तब वह कहते है तानपूरा मिल गया।
अंत: सा—गा—पा के अनुरूप लाल—‘’सा’’ का और पीला ‘’गा’’ का और नीला ‘’पा’’ समझा जा सकता है। जब ‘सा’ का लाल ‘गा’ के पीलेसे मिलता है तो बीच में ‘रे’ का रंग नारंगी हो जाता है। इसी प्रकार ‘गा’ का पीला जब ‘पा’ के नीले रंग से मिलता है तो ‘मा’ का रंग हरा हो जाता है। और जब तारषडज (सां) का लाल रंग ‘पा’ के नीले से मिलता है तो ‘नी’ का बैंरंगी हो जाता है। और जब ‘नी’ बैगनी ‘पा’ के नीले रंग के साथ मिलताहै तो गाढ़ा नीला ‘धा’ हो जाता है।
इस प्रकार: सुर और रंग
सा—लाल
रा—नारंगी
गा—पीला
मा—हरा
पा—नीला (आसमानी)
धा—गहरानीला
नी—बैंगनी
सां—लाल (गहरा)

चक्रा साउंड ध्यान बहुतगहरा ध्‍यान है जो ओशो के ध्‍यान के हीरों में कोहेनुर कहना चाहिए। ये ध्‍यान साधक को गहरे से गहरे तलो में ले जाता है। इस ध्‍यान की विशेषता यह है जो संगीत को बिलकुल भी नहीं जानता वह भी केवल आपने को छोड़ने मात्र से उन गहराइयों उतर सकता है। जिस में संगित का प्रगाढ़ पंडित उतरता है। और फिर होश में उतरे—आते जाते उन ध्‍वनियों और तालों के एक रूप होते—होते आप अपने अनंद की ध्‍वनि के लय वद हो जाते है।
हिंदुस्‍तान में हम एक शब्‍द इस्‍तेमाल करते थे ‘बेसुरा’ या ‘बेसुरी’ यानि आप अपने सुर से भटक गये है। हमारे शरीर में भी वहीं सुर और रंग है। जो बहार के संगीत या रंगों से अभिभुत होकर तरंगाईत हो जातेहै। और तभी तो संगीत प्रत्‍येक प्राणी की जान है। इसलिए ज्‍यादा न कहते हुए आप चक्रा साऊंड ध्‍यान का आनंद ले। थोड़ा और समझ ले।
इस ध्यान में चक्रों को लयबद्ध करने व उनके प्रति एक चेतना जाग्रत करने के लिए ध्वनियों का उपयोग किया जाता है। स्वयं ध्वनियां पैदा करते हुए अथवा केवल संगीत को सुन कर अपने भीतर ध्वनियों को महसूस करते हुए, इस ध्यान में आप एक गहरे शांत अंतर—मौन में उतर जाते हैं। यह ध्यान किसी भी समय किया जा सकता है। पृष्ठभूमि का संगीत आपको ऊर्जागत रूप से इस ध्यान में सहयोगी होता है व हर चरण के प्रारंभ का संकेत देता है। ध्‍वनि के आघातों को अपने प्रत्‍येक चक्र पर महसूस करे। इस बात का बहुत गोर किया गया है कि संगीत के साथ उस चक्र की ताल भी आपके चक्र को आन्‍दोलित करे। क्‍योंकि प्रत्‍येक चक्र की एक खास ताल है। अब आप ध्‍यान के निर्देश सुन लीजिए।
पहला चरण : 45 मिनट
खड़े होना चाहें, आराम से बैठना चाहें, या लेटना— आपको जो भी सुविधाजनक हो करें। अपनी पीठ को सीधा व शरीर को ढीला छोड़ दें। श्वास को छाती की बजाय पेट तक जाने दें। जो भी ध्वनियां आप करेंगे वह खुले मुंह व जबड़े को ढीला छोड़ कर करें। अपनी आखें बंद कर लें और संगीत को सुनें; यदि आप चाहें तो पहले चक्र में ध्वनियां पैदा करना शुरू कर दें। आप चाहें तो एक ही सुर निकाल सकते हैं या सुर बदल भी सकते हैं। स्वयं को संगीत द्वारा निर्देशित होने दें; वैसे अपनी ध्वनियों के साथ आप सृजनात्मक हो सकते हैं। संगीत की ध्वनियों को सुनते हुए या जो ध्वनियां आप कर रहे हैं, उनकी आवाज को अपने चक्र के केंद्र में धड़कता हुआ महसूस करें, भले ही शुरू में वह एक कल्पना ही लगे। ओशो सुझाते हैं कि जो कुछ सदा से वहां है ही, उससे लयबद्ध होने के लिए कल्पना का उपयोग किया जा सकता है। तो यदि आपको लगे कि आप चक्रों की कल्पना कर रहे हैं, तो भी ध्यान जारी रखें। होश के साथ आपकी कल्पना आपको हर चक्र के कंपन के अनुभव में ले जा सकती है।
पहले चक्र में ध्वनि जाग्रत करने के बाद, आप संगीत को ऊंचे तल पर जाता सुनेंगे—यह संकेत है कि आप अब दूसरे चक्र में ध्वनियों को सुनें व महसूस करें। यदि आप चाहें तो ध्वनियां निकालते भी रह सकते हैं। यह प्रक्रिया ऊपर सातवें चक्र तक दोहराई जाती है।
जैसे—जैसे आप एक चक्र से दूसरे चक्र पर गति करें, अपनी आवाज को ऊंचे तल पर पहुंचने दें। सातवें चक्र में ध्वनियों को सुनने व महसूस करने के बाद सुर नीचे वापस उतरने लगेंगे—सभी चक्रों से होते हुए। जैसे—जैसे आप सुरों को नीचे उतरता सुनें, और—और नीचे उतरते हुए चक्रों में ध्वनियों को सुनें, तो भाव करें कि आपका शरीर बांस की पोली पोगरी बन गया है और ध्वनियों को ऊपर से नीचे तक प्रतिसंवेदित होने दे रहा है।
एक श्रृंखला समाप्त होने पर थोड़ी देर को संगीत रुक जाएगा और फिर दूसरी श्रृंखला शुरू होगी।  45 मिनट की अवधि में ध्वनियों के आरोह और अवरोह की यह प्रक्रिया तीन बार दोहराई जाएगी। जब आप इस ध्यान से भलीभांति परिचित हो जाएं, तो इसमें कल्पना द्वारा देखने के आयाम को भी इसमें सम्मिलित कर सकते हैं। हर चक्र पर ध्यान को ले जाते हुए अपनी कल्पना में आकार भी उठने दें। कोई चित्र बनाने की जरूरत नहीं है, जो दिखाई दे बस उसके प्रति खुले रहें। ये चित्र रंग हो सकते हैं, पैटर्न हो सकते हैं, या प्रकृति के दृश्य हो सकते हैं। आपके सामने जो कुछ भी आए, हो सकता है वह एक चित्रमय आकृति हो या फिर केवल एक विचार हो। उदाहरण के लिए आपके मन में ' स्वर्ण' का विचार उठे या फिर आपको वह रंग दिखाई दे सकता है।
दूसरा चरण : 15 मिनट
ध्वनि की प्रक्रिया को तीसरी बार दोहरा लेने के बाद आखें बंद करके मौन बैठ जाएं। जब आप बैठें तो किसी विशेष चीज पर अपना ध्यान एकाग्र न करें। जो कुछ भी हो रहा है, बिना उसमें संलग्न हुए, उसके साक्षी बने रहें। और अपने भीतर उठती गिरते आनदोलनों को महसूस करे। आपके अंदर एक खास तरह की शांति उतरती महसूस होगी। केवल अपने को छोड़ भर दे। और मात्र साक्षी बन कर उसे देखते रहे।

(मा अनुप्रदा जो लंबे समय से ध्यान की धारा के साथ जुड़ी हैं, एक संगीतज्ञ की हैसियत से अपने व संगीत के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताती हैं और साथ में यह भी कि चक्रा साउंड ध्यान की सरंचना उन्होंने कैसे की। ओशो के निर्देशो को सुन कर उसे पी कर उस पर किस तरह से काम होता था इस बात एक झलक मां अनुप्रदा अपने इस छोटे और प्‍यारे साक्षताकार में करायेगी। अभी तक यानि 2013 तक भी मा अनुप्रदा इस ध्‍यान को पूना कम्‍यून में करने का आनंद लेती रही। और सच उनके संग में इस ध्‍यान को करना एक अजीब अनुभुति का सुस्‍वाद था। रात को ही ये ध्‍यान अधिक होता था। अभी तो ओशो की समाधि पर जब ये ध्‍यान किया तो वहां की शांति और गहराई अद्भुत थी। रात का निरजन सन्‍नाटा और ओशो समाधि का गीला मौन मानों संगीत के इस ध्‍यान को चार चाँद लगा देता था। ओशो का ये अभुतपूर्व है।)

प्रश्न : सदियों से विश्व के हर कोने से कुछ प्रश्न उठते हैं कि संगीत क्या है तथा यह व्यक्ति को कैसे प्रभावित करता है। इन प्रश्नों में आपकी उत्सुकता कैसे जगी?
उत्तर : मैं बहुत छोटी बच्ची थी जब मैंने संगीत सीखना शुरू किया। मैंने सोचा कि इस बात के पीछे एक राज है कि संगीत अपने गर्भ में कुछ महत्वपूर्ण लिए हुए है (और छोटे बच्चों को छुपा—छुपी व पहेलियों में बड़ा मजा आता है।) भले ही हर कोई यह सोच रहा था कि मैं संगीतकार बनने के लिए यह सब कर रही हूं परंतु मैं हमेशा यह महसूस करती थी कि मेरा वास्तविक ध्येय संगीत का राज जानना है। बस मुझे यह मालूम नहीं था कि यह कैसे संभव है (और लोग सोचते थे कि मैं पागल हूं) अत: मैंने अपनी पढ़ाई जारी रखी तथा मन ही मन मुझे विश्वास था कि एक समय अवश्य आएगा जब यह संभव होगा। और वह समय आ गया। मैं कुछ संगीत समारोहों में भाग ले चुकी थी और कई वर्षों से संगीत सिखाती भी रही थी। तब मैं एक दिन भौचक्की रह गयी कि इन संगीत—समारोहों में शामिल होना मुझे परितोष नहीं दे पाता था। इनमें प्रतियोगिता व राजनीति बहुत हावी थी और ऐसी बहुत सी बातें जो मुझे एक ऐसा शख्स बनने पर विवश कर रही थीं जो मैं बनना नहीं चाहती थी। न ही मुझमें वैसा बनने की शक्ति व ऊर्जा बची थी कि मैं संगीत तथा इसके विभिन्न पहलुओं की गहराई में जाती— और यह सब ऐसा ही था।
फिर मैंने निश्चय किया कि संगीत व व्यवसाय को मैं अलग रखूंगी। और मैं संगीत जैसी घटना का मर्म जानने में तल्लीन हो गयी। मैंने पाश्चात्य संगीत के अतिरिक्त संगीत की अन्य विधाओं का अध्ययन प्रारंभ कर दिया। मैं विभिन्न वाचनालयों में जाकर यह ढूंढती कि संगीत तथा इसके होने वाले प्रभावों के बारे में औरों की क्या राय है। अंततः मैंने जो पाया वह केवल संगीत की विभिन्न परंपराओं तथा लोगों की काल्पनिकता व अपेक्षा से परे कुछ और था। वह सब बहुत उथला था। और मेरी तलाश यह नहीं थी।
मैंने लंबा सांस लिया और मुझे लगा कि उत्तर मेरे भीतर से ही आएगा। मैंने सोचा कि मुझे हिम्मत जुटानी होगी कि मैं अपनी सत्ता को पहचान सकूं तथा अपने अनुभवों को आधार बनाकर नये प्रयोग कर सकूं। और यह रही कुंजी! फिर संगीत के साथ इस ढंग से जुड़ना मेरा मुख्य ध्येय हो गया— ध्येय ही नहीं बल्कि एक जुनून! कुछ समय के पश्चात कुछ अन्य लोग भी इन प्रयोगों में रुचि लेने लगे और शीघ्र ही हमारा एक छोटा सा समूह बन गया और हम सप्ताह में अनेक बार यह जानने को इकट्ठे होते कि संगीत, मौन व लय को अनुभव करते हुए इसकी विभिन्न तरंगें हमारी देह व मन को किस प्रकार प्रभावित करती हैं और इस प्रक्रिया में संगीत के हर संभव पहलू को जानने के लिए हम स्वयं ही 'गिनी पिग' की भूमिका निभाते।
इसी समय के दौरान मैंने जाना कि आरोह—अवरोह में उठती तरंगें हमारे शरीर के सभी चक्रों को तरंगायित करती हैं। अपने इन प्रयासों को मैंने अपनी पुस्तक  ' साउंड एंड अवेयरनेस'ःभैं संकलित किया जो कुछ समय बाद प्रकाशित हुई।
ये प्रयोग मेरे लिए ध्यान में जाने की प्रेरणा बने विशेषतया ओशो द्वारा रचित ध्यान प्रयोगों से जुड्ने में, जहां संगीत की भूमिका बहुत महत्व रखती है।

प्रश्न : चक्रा साउंड ध्यान का उद्गम कैसे हुआ?
उत्तर : वर्षों पहले की बात है कि जब मैं ओशो कम्यून आई और यहां मेरा मिलना स्वामी वदूद से हुआ जो मल्टीवर्सिटी के मिस्ट्री स्कूल में प्रशिक्षक थे और उन्हें यह जानने की जिज्ञासा थी शरीर में ध्वनि कैसे तरंगायित होती है। जब मैंने अपने आविष्कार की बात उनसे की तो उन्होंने अपने समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए मुझे आमंत्रित किया।
हम लोग उस समय चक्रा साउंड ध्यान के लिए संगीत बनाने में उत्सुक थे क्योंकि ओशो को हमने बहुत बार यह कहते सुना था कि हमारे सातों चक्र अलग— अलग ध्वनियों से तरंगायित होते हैं। वदूद ने इसी आशय से यह संदेश ओशो को भिजवाया कि हम चक्रों की ध्वनियों पर काम करके उसके लिए एक संगीत तैयार करना चाहते हैं।
एक दिन वदूद ने आकर बताया कि उन्हें ओशो से चक्रा साउंड ध्यान के लिए टेप बनाने के लिए ओशो की स्वीकृति मिल गयी है। 'तो फिर हो जाए।' अचानक वह सब हो गया जिसकी प्रतीक्षा थी। हमें आरोह— अवरोह में उठती गिरती उन तरंगों का ज्ञान था जो हमारे चक्रों को प्रभावित करती है। हमने वदूद के साथ कार्य कर रहे गायकों व संगीतकारों का सहयोग लिया। गायकों का वुंद प्रत्येक चक्र के अलग—अलग गुणों को प्रतिबिंबित करता। कुछ समय हमें रिहर्सल में लगा और फिर हमने इसे बुद्ध सभागार में बजाया। तब से यह ध्यान अत्यंत प्रिय ध्यान बन गया है।

प्रश्न : अब संगीत के क्षेत्र में आप क्या कर रही हैं?
उत्तर : मैं तो अब भी संगीत के इस राज को परत— दर—परत अपने भीतर खोलती चली जा रही हूं।

(स्‍वामी आनंद प्रसाद मनसा)

(तीर्थ - 11) : अंतिम पोस्‍ट (वृक्ष के माध्‍यम से संवाद)

तीर्थ है, मंदिर  है, उनका सारा का सारा विज्ञान है। और उस पूरे विज्ञान की अपनी सूत्रबद्ध प्रक्रिया है। एक कदम उठाने से दूसरा कदम उठना है, दूस...